Maharashtra: अजित पवार से मिले उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली मीटिंग, देखें VIDEO
उद्धव ठाकरे और अजित पवार की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में एनसीपी दो भागों में बंट चुकी है. अजित पवार की बगावत के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.
19 जुलाई को शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार से मुलाकात की. उद्धव ठाकरे और अजित पवार की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में एनसीपी दो भागों में बंट चुकी है. अजित पवार की बगावत के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों के एक समूह के विद्रोह के बाद, ठाकरे ने 29 जून, 2023 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. शिंदे ने 2 जुलाई, 2023 को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं शरद पवार से बगावत कर अजीत पवार NDA में शामिल हो गए और उन्हे उप मुख्यमंत्री बना दिया गया.
2 जुलाई को अजित पवार के नेतृत्व में कुल नौ एनसीपी विधायकों ने एकनाथ शिंदे की सरकार में मंत्री पद का शपथ लिया था. इस राजनीतिक बदलाव ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. शपथ के करीब दो हफ्ते बाद अजित पवार गुट के नेताओं को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया.
VIDEO | Shiv Sena (UBT) leader Uddhav Thackeray meets Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar in Mumbai.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/38w33jcPnv
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2023
इससे पहले अजित पवार और उनके समर्थक 15 विधायकों ने सोमवार (17 जुलाई) को मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि पार्टी एकजुट रहे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

