देश

Maharashtra Politics: दोनों भाई आएंगे साथ? उद्धव ठाकरे बोले 'मौका आने पर राज ठाकरे से बात करूंगा', जानें वजह

महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे का एक बयान फिर से सियासी हलचल बढ़ा दिया है. दरअसल उद्धव ठाकरे ने अपने एक बयान में कहा कि मौका आने पर राज ठाकरे को फोन करूंगा और बात करूंगा

Maharashtra Politics: दोनों भाई आएंगे साथ? उद्धव ठाकरे बोले 'मौका आने पर राज ठाकरे से बात करूंगा', जानें वजह

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे का एक बयान फिर से सियासी हलचल बढ़ा दिया है. दरअसल उद्धव ठाकरे ने अपने एक बयान में कहा कि मौका आने पर राज ठाकरे को फोन करूंगा और बात करूंगा. हालांकि वजह दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की स्मारक के सन्दर्भ में वह राज ठाकरे को फोन करने को तैयार हैं. दरअसल दादर के शिवाजी पार्क मैदान के पास बनने वाले बालासाहेब ठाकरे के स्मारक को लेकर उद्धव राज से बात करना चाहते हैं. बालासाहेब स्मारक से जुड़ी कुछ सामग्री राज ठाकरे के पास हैं, लिहाजा वह उन्हें स्मारक में रखना चाहते हैं. जिसके लिए उद्धव ठाकरे राज ठाकरे को फोन करने को तैयार हैं.

हालांकि उन्होंने मनसे के साथ कोई आगामी चुनावों को लेकर कोई गठबंधन करेंगे. इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा. लेकिन बीएमसी समेत विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता बार-बार यह गुहार लगा रहे हैं कि दोनों भाइयों को अब एक साथ आना चाहिए. हालांकि राज ठाकरे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी बल्कि अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).