Maharana Pratap Jayanti Wishes 2022: महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने भारत के वीर सपूत को किया याद
अपनी वीरता, बहादुरी, और साहस के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था. इस साल महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती मनाई जा रही है. मेवाड़ के 13वें राजपूत राजा महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) का जन्म 1540 में एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था. महान योद्धा को उनकी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी हैं.
अपनी वीरता, बहादुरी, और साहस के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था. इस साल महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती मनाई जा रही है. मेवाड़ के 13वें राजपूत राजा महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) का जन्म 1540 में एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम उदय सिंह द्वितीय (Udai Singh II) और माता का नाम जयवंता बाई (Jaiwanta Bai) था. वे एक वीर राजपूत योद्धा और एक बेहतरीन युद्ध रणनीतिकार थे.
महाराणा प्रताप ने अपने शौर्य से मुगलों द्वारा बार-बार किए जाने वाले हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और अपनी आखिरी सांस तक मेवाड़ की रक्षा की. महान योद्धा को उनकी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी हैं.
वीरता और पराक्रम के पर्याय महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनके साहस और संघर्ष की गाथा देशवासियों को सदा प्रेरित करती रहेगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2022
राहुल गांधी ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि-
अद्भुत साहस के प्रतीक, भारत के वीर सपूत, महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती पर नमन।#महाराणा_प्रताप_जयंती pic.twitter.com/9bdeGEkZpN
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 9, 2022
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराणा प्रताप के पराक्रम को किया याद
महाराणा प्रताप के अद्वितीय साहस और पराक्रम के बिना भारतीय इतिहास की गौरवगाथा की कल्पना करना असम्भव है। उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है।
मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसे परिश्रम की पराकाष्ठा हो महाराणा प्रताप का जीवन हमें उसकी प्रेरणा देता है। pic.twitter.com/CAccF9HyxX
— Amit Shah (@AmitShah) May 9, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत के महानायक को ऐसे दी श्रद्धांजलि
माँ भारती के अमर सपूत, अद्भुत सेनानायक, अद्वितीय योद्धा, भारतीय स्वाभिमान की ओजस्वी हुंकार, भारत के महानायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आपका बलिदानी जीवन युग-युगांतर तक राष्ट्र उपासना के लिए हमें प्रेरित करता रहेगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2022 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

