Uttarakhand Elections 2022: कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में दावा, उत्तराखंड में सरकार बनाने पर LPG सिलेंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी
छत्तीसगढ़ के सीएम व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दावा करते हुए कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में वादा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में सरकार बनने पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी.
Uttarakhand Assembly Elections 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दावा करते हुए कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में वादा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में सरकार बनने पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी. देहरादून में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा बघेल ने की. बता दें कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 14 फरवरी को वोट डालें जाएंगे. जिन वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी. उसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे.
Today we are promising in our manifesto that LPG cylinder prices will not cross Rs 500 if we form govt in Uttarakhand: Chhattisgarh CM and Congress leader Bhupesh Baghel in Dehradun#Uttarakhandpolls pic.twitter.com/s5OI9UsYUP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

