Arvind Kejriwal: केजरीवाल को मिल सकती है अंतरिम जमानत, दोपहर 2:30 बजे आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला!
सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर आज सुनवाई हो रही है. SC ने केजरीवाल के वकील से कहा कि अगर वह केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हैं, तो वह नहीं चाहते कि केजरीवाल आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करें.
Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर आज सुनवाई हो रही है. SC ने केजरीवाल के वकील से कहा कि अगर वह केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हैं, तो वह नहीं चाहते कि केजरीवाल आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करें. क्योंकि इससे कहीं न कहीं टकराव पैदा होगा. हम सरकार के कामकाज में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर चुनाव नहीं होते तो कोई अंतरिम राहत नहीं मिलती. बता दें, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच इस याचिका पर सुनवाई कर रही है. ED के वकील 2 बजे अपना बाकी दलील रखेंगे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 2: 30 बजे अपना फैसला सुना सकता है.
केजरीवाल को मिल सकती है अंतरिम जमानत
Supreme Court tells Kejriwal’s lawyer that if it gives interim bail to Kejriwal it doesn’t want him to be performing official duties as somewhere it will lead to conflict. We do not want interference at all in the working of the government.
Supreme Court says if elections were… pic.twitter.com/cWgE9M3RTC
— ANI (@ANI) May 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

