Ghulam Nabi Azad New Party: गुलाम नबी आजाद 10 दिन में नई पार्टी का करेंगे ऐलान, बारामूला में जनसभा को किया संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा "मैं अपनी नई पार्टी का ऐलान 10 दिन के अंदर करूंगा. उन्होंने कहा पार्टी का नाम जम्मू कश्मीर के लोगों के सुझाव पर रखा जाएगा."
Ghulam Nabi Azad New Party: कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ने के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने आज बारामुला में एक रैली को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा "मैं अपनी नई पार्टी का ऐलान 10 दिन के अंदर करूंगा. उन्होंने कहा पार्टी का नाम जम्मू कश्मीर के लोगों के सुझाव पर रखा जाएगा."
गुलाम नबी आजाद अपनी पूर्व पार्टी पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकारियों ने मेरे ऊपर मिसाइलें दागीं और जवाबी कार्रवाई में मैंने सिर्फ राइफल से गोलियां चलाईं. क्या होता अगर मैंने बैलिस्टिक मिसाइल इस्तेमाल की होती? ऐसा करने पर वे (कांग्रेस) गायब ही हो जाते.
हालांकि, गुलाम नबी आजाद ने राजीव गांधी या इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि चूंकि मैं 52 साल से पार्टी का सदस्य रहा और राजीव गांधी को अपना भाई मानता हूं और इंदिरा गांधी को अपनी मां मानता हूं, इसलिए मुझे उनके खिलाफ शब्दों का इस्तेमाल करने की कोई इच्छा नहीं है.
Jammu & Kashmir | We will announce a new party in ten days: Ghulam Nabi Azad during a public meeting in Baramulla pic.twitter.com/koZwSDd9rx
— ANI (@ANI) September 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

