UP Election: ससुराल विदा होने से पहले वोट देने पहुंची दुल्हन, देखिए Video
ससुराल के लिए रवाना होने से पहले एक नवविवाहित दुल्हन ने उरई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. वहीं एक अन्य दूल्हे ने भी निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला.
UP Assembly Election 2022, जालौन: ससुराल के लिए रवाना होने से पहले एक नवविवाहित दुल्हन ने उरई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. वहीं एक अन्य दूल्हे ने भी निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला. आपको बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है. सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 21.18 फीसदी वोटिंग हुई. उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.
साथ फेरों के साथ नए जीवन की शुरुआत
साथ में नई सरकार के लिए वोट की चोट#जालौन के नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला. pic.twitter.com/LJStqgf8b4
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 20, 2022
UP-Punjab Election 2022: यूपी-पंजाब में वोटिंग जारी, EVM में कैद होगी कई बड़े नेताओं की किस्मत.
Jalaun | A newly-wed bride cast her vote at a polling booth in Orai before leaving for her in-laws' house.
Another bridegroom too cast his vote in the constituency. #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/lsDpfLgdns
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2022
मैनपुरी, इटावा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले के मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. रविवार को चल रहे मतदान में जिन अन्य दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है उसमें अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल है जो इटावा जिले की जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

