देश

Sanjay Raut के घर ED की छापेमारी पर बोले CM शिंदे, अगर कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे?

संजय राउत के आवास पर ED के छापेमारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा " इस मामले की जांच चल रही है. अगर उन्होंने (संजय राउत) कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे हैं?"

Sanjay Raut के घर ED की छापेमारी पर बोले CM शिंदे, अगर कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे?
संजय राउत व एकनाथ शिंदे (Photo Credits : Twitter)

ED at Sanjay Raut's Mumbai Home: पात्रा चॉल घोटाले (Patra Chawl Land Scam Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. संजय राउत के आवास पर ED के छापेमारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा " इस मामले की जांच चल रही है. अगर उन्होंने (संजय राउत) कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े MVA नेता थे. किसी को हमारी पार्टी में इसलिए नहीं आना चाहिए क्योंकि उनको ED से डर लगता है. ED ने पहले भी जांच की थी. अगर ED केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. ED अपना काम कर रहा है."

पिछले 6 घंटे से उनके घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है. ईडी ने संजय राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है. वहीं ईडी की कार्रवाई के बाद संजय राउत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, 'मैं बाला साहेब की कसम खाता हूं. मेरा इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. राउत ने आगे कहा कि उन्होंने (बाला साहेब) हमें लड़ना सिखाया है और हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे. राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत के बाद भी मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा. अगर मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).