Hardik Patel Quits Congress: कांग्रेस का साथ छोड़ गया एक और युवा नेता, अब हार्दिक पटेल ने कहा अलविदा, गुजरात चुनावों से पहले दिया झटका
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है. उन्होंने ट्वीट का कहा “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा.”
गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. झटका हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है. उन्होंने ट्वीट का कहा “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा.”
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल 2016-17 के पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा हैं. वह 2019 में देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हुए थे.
हाल ही में कुछ साक्षात्कारों में हार्दिक ने यह कहकर राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं को दोषी ठहराया था कि उन्हें गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है, क्योंकि कोई भी उनसे सलाह नहीं लेता है और न ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देता है. इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को 'हिंदूवादी' और 'रामभक्त' मानते हैं.
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंदल पर दी है। pic.twitter.com/6dEnY44F7l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

