BIG BREAKING: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका! केजरीवाल के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. aajtak.in की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के सात विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
Kejriwal 7 MLAs Resigns: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. aajtak.in की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के सात विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, पालम से भावना गौड़, महरौली से नरेश यादव, आदर्श नगर से पवन शर्मा और बिजवासन से बीएस जून शामिल हैं. इन नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और जनता से किया भरोसा तोड़ दिया है. बागी विधायकों का कहना है कि पार्टी अब पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है.
महरौली विधायक नरेश यादव ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया, लेकिन अब पार्टी में ईमानदारी की कोई जगह नहीं रही.
केजरीवाल के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा
टिकट कटने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों के इस्तीफे की झड़ी लग गई है. एक के बाद एक कर आप के सात विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
पूरी खबर : https://t.co/ArtJiI8vvR#AAP | #Delhi pic.twitter.com/zIYGPASmpK
— NDTV India (@ndtvindia) January 31, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

