G20: बैकग्राउंड में कोणार्क का सूर्य चक्र, भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का वेलकम कर रहे PM मोदी
जी-20 के कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वेलकम कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी के बैकग्राउंड में कोणार्क का सूर्य चक्र नजर आया.
जी-20 के कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वेलकम कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी के बैकग्राउंड में कोणार्क का सूर्य चक्र नजर आया.
#WATCH | G 20 in India: Egyptian President Abdel Fattah El–Sisi and Prime Minister of Mauritius Pravind Kumar Jugnauth arrive at Bharat Mandapam, the venue for G 20 Summit in Delhi's Pragati Maidan. pic.twitter.com/abttSex13Y
— ANI (@ANI) September 9, 2023
कोणार्क स्थित 13वीं सदी के सूर्य मंदिर को 12 हजार कारीगरों ने 12 साल में तैयार किया था. यह सूर्य देव के रथ को एक स्मारक के रूप में दर्शाता है जो यूनेस्को द्वारा नामित विश्व धरोहर में शामिल है. रथ के 24 पहियों को प्रतीकात्मक डिजाइनों से सजाया गया है। रथ को समय के प्रतीक सात घोड़े खींच रहे हैं.
#WATCH | G 20 in India: Managing Director of IMF (International Monetary Fund), Kristalina Georgieva, United Nations Secretary-General António Guterres, World Bank president Ajay Banga arrive at Bharat Mandapam, the venue for G 20 Summit in Delhi's Pragati Maidan. pic.twitter.com/tT8uzbw3dW
— ANI (@ANI) September 9, 2023
पीएम ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष और एडीबी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा का स्वागत किया. इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के गिल्बर्ट एफ. होंगबो और आईएमएफ के एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का वेलकम किया.
#WATCH | G 20 in India: Singapore Prime Minister Lee Hsien Loong and Nadia Calvino, Spain’s Vice-President arrive at Bharat Mandapam, the venue for G 20 Summit in Delhi's Pragati Maidan. pic.twitter.com/7YouLhAYDW
— ANI (@ANI) September 9, 2023
भारत मंडपम में नाइजीरिया के पीएम बोला अहमद टीनूबू, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो संतामारिया और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंच गए हैं. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का स्वागत किया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

