देश

G20 Foreign Ministers Meeting: जी20 देशों के विदेश मंत्रियो की मीटिंग आज, भारत पहुंचे US-रूस और चीन के विदेश मंत्री

G20 देशों के विदेश मंत्रियों की आज दिल्ली में अहम मीटिंग होने जा रही है. करीब पांच महीने बाद रूस और अमेरिका के अलावा चीन के फॉरेन मिनिस्टर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेंगे. तीनों विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं.

G20 Foreign Ministers Meeting: जी20 देशों के विदेश मंत्रियो की मीटिंग आज, भारत पहुंचे US-रूस और चीन के विदेश मंत्री

G20 Foreign Ministers Meeting 2023 in Delhi: G20 देशों के विदेश मंत्रियों की आज दिल्ली में अहम मीटिंग होने जा रही है. करीब पांच महीने बाद रूस और अमेरिका के अलावा चीन के फॉरेन मिनिस्टर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेंगे. तीनों विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान या उसके अलग भारत के विदेश मंत्री जयशंकर रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत करेंगे. अब तक कम से कम तीन मौके ऐसे आए, जब अमेरिका ने ओपन फोरम से कहा कि भारत को जंग रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए.

इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पहुंची.

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरस जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे.

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे.

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे.

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंची.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).