Delhi: कुलदीप बिश्नोई ने अमित शाह और नड्डा से की मुलाकात, Twitter हैंडल से हटाई कांग्रेस नेताओं की फ़ोटो
हरियाणा के निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की.
दिल्ली: हरियाणा के निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद कुलदीप ने टवीट किया कि "मैं जेपी नड्डा से से मिलकर अति गर्वित हुआ. उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मिलों अलग दिखाता है. उनकी सक्षम अध्यक्षता में भाजपा ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.
उन्होंने कहा " अमित शाह से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी. एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया. भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है. "अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना...".
वहीं कुलदीप बिश्नोई ने अपनी ट्वीटर हैंडल से राजीव गांधी, सोनिया व राहुल गांधी की फ़ोटो भी हटा दी है. ऐसे में उनकी भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
श्री @amitshah जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है।
“अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना,
बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना...” pic.twitter.com/Z5jS6e7xp5
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) July 10, 2022
हरियाणा के निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।
(फोटो सौजन्य: कुलदीप बिश्नोई ट्विटर अकाउंट) pic.twitter.com/QoVGWbatDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

