Exit Poll Results 2023: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का दावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP-NDA की बनेगी सरकार- VIDEO
राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजें आने शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल के नतीजों के बीच एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी-एनडीए की तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी
Exit Poll Results 2023: राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजें आने शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल के नतीजों के बीच एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) ने मुंबई में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि बीजेपी-एनडीए की तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी. वहीं आगे केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि हम जनता के फैसले को स्वीकार करेंगे. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में राजस्थान, एमपी में बीजेपी बढ़ मिलने के अनुमान हैं. वहीं छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलने के अनुमान हैं.
पांच राज्यों के 3 दिसम्बर को होगी वोटों की गिनती:
बता दें कि चुनाव आयोग के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर वोट डाले गए. जबकि तेलंगाना में सबसे अंत में 30 नवंबर को वोट डाले गए. सभी राज्यों के वोटों की गिनती तीन दिसम्बर को की जाएगी.
Video:
#WATCH | Mumbai: Union Minister Ramdas Athawale says, "BJP-NDA will form govt in three states (Rajasthan, Madhya Pradesh and Chhattisgarh)...We will accept the decision of the public." pic.twitter.com/dclHkalLod
— ANI (@ANI) November 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

