देश

CWC Meeting: चुनाव में हार-जीत होती है, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए: CM अशोक गहलोत

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा "चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय BJP ने 542 में से केवल 2 सीटें जीती थी"

CWC Meeting: चुनाव में हार-जीत होती है, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए: CM अशोक गहलोत
राजस्थान के CM अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

13 मार्च: राजस्थान के CM अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) CWC की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने  कहा "चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय BJP ने 542 में से केवल 2 सीटें जीती थी. लोग गुमराह हो रहे हैं क्योंकि ये (BJP) धर्म की राजनीति करती हैं, आज नहीं तो कल ये बात देश वासियों को ज़रूर समझ आएगा. इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया."

उन्होंने कहा "हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता इनका (भाजपा) है धर्म और ध्रुवीकरण का. PM और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं. ये आग लगाना काफी आसान काम होता है लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है. राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए पार्टी एकजुट रहेगी."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).