देश

Mizoram Polls Counting Date Changed: मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली, अब 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग, जानें इसकी वजह

चुनाव आयोग ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी है. अब यहां 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी. वहीं बाकि के 4 राज्यों में 3 दिसंबर को ही नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Mizoram Polls Counting Date Changed: मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली, अब 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग, जानें इसकी वजह
Election-Commission-

Mizoram Election Result 2023: चुनाव आयोग ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी है. अब यहां 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी. वहीं बाकि के 4 राज्यों में 3 दिसंबर को ही नतीजे घोषित किए जाएंगे. रविवार को ईसाइयों का पवित्र दिन होता है इसलिए मतदान से पहले ही मिजोरम में मतगणना की तारीख बदलने की मांग हो रही थी. इसे लेकर सभी पार्टियां एकमत थीं. अपनी इस मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था.

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर के दिन मतदान हुआ था. वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी. यहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा है. बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ी है. पहले वह 39 सीटों पर चुनाव लड़ती थी. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार हैं. राज्य में AAP ने पहली बार चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 27 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. 10 साल से सत्ता में काबिज कांग्रेस को हार मिली थी और मिजो नेशनल फ्रंट ने जिम्मेदारी संभाली थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).