देश

Money Laundering Case: ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को किया तलब, खाते में लेन-देन के बाद जारी किया समन

शिवसेना नेता संजय राउत को आज बड़ा झटका लगा है. मनी लांड्रिंग मामले में शिवसेना नेता की ईडी हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है.

Money Laundering Case: ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को किया तलब, खाते में लेन-देन के बाद जारी किया समन
संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत (Photo Credit : Twitter)

Money laundering Case: ईडी ने पात्रा चॉल जमीन धनशोधन मामले (Patra Chawl Land Case) में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत (Sanjay Raut's wife Varsha Raut) को तलब किया है. वर्षा राउत के खाते में लेन-देन के बाद समन जारी किया गया है.

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत को आज बड़ा झटका लगा है. मनी लांड्रिंग मामले में शिवसेना नेता की ईडी हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज संजय राउत को अदालत में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

बता दें कि रविवार आधी रात को राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया था. राउत पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई 1,034 करोड़ रुपयों के पात्रा चाल घोटाले के सिलसिले में हुई है. राउत के घर ईडी ने पिछले सप्ताह ही छापेमारी की थी, छापेमारी के दौरान उनके घर से 11.5 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).