Mumbai: नवनीत राणा की गिरफ्तारी गलत, विरोधियों को कुचलना चाहती है ठाकरे सरकार: देवेंद्र फडणवीस
नवनीत राणा और रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पूर्व सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे सरकार विरोधियों को कुचलना चाहती है. उनके अधिकारों का हनन हो रहा है.
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. नवनीत राणा और रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पूर्व सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे सरकार विरोधियों को कुचलना चाहती है. उनके अधिकारों का हनन हो रहा है. नवनीत राणा और रवि राणा ने हनुमान चालीसा बोला तो राजद्रोह का केस लगा दिया. क्या हनुमान चालीसा पाकिस्तान में बोलेंगे ?." उन्होंने कहा, जेल में नवनीत राणा को पानी तक नहीं दिया जा रहा है. दलित होने की वजह से उनके साथ ऐसा सुलूक हो रहा है. लोकसभा अध्यक्ष को वकील के जरिए नवनीत राणा ने इसकी शिकायत की है.
फडणवीस ने आगे कहा कि लाउडस्पीकर के मामले में हमारी भूमिका साफ है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया जाए. आज गृहमंत्री ने हमें सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जिस तरह की घटना हुई है, उसे देखते हुए सरकार से बातचीत से अच्छा है, संघर्ष करें. लाउडस्पीकर के गंभीर मामले में सीएम उद्धव बैठक में शामिल नहीं होते हैं. सरकार गंभीर नहीं है, साफ दिख रहा है.
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले बाद पार्टी लगातार शिवसेना पर हमलावर है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस संरक्षण में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया गया. इस तरह से हमला करने से हम बिल्कुल डरने वाले नहीं हैं. ऐसे मामले केवल मुंबई में नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में हो रहे हैं.
LIVE | Press conference at @BJP4Maharashtra Office.#Mumbai #Maharashtra https://t.co/nnNsHMf5bW— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

