VIDEO: नागपुर में दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की प्रचार की शुरुवात, कहा.. जनता का आशीर्वाद मिलेगा, इसमें कोई शंका नहीं
महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव का प्रचार शुरू हो चूका है. ऐसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के अपने दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से प्रचार का आगाज किया है.
नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव का प्रचार शुरू हो चूका है. ऐसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के अपने दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से प्रचार का आगाज किया है.इस दौरान बड़ी तादाद में बीजेपी के समर्थक और कार्यकर्ता उनके साथ शामिल रहे. बता दें की इस बार दक्षिण पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस के नगरसेवक प्रफुल्ल गुडधे पाटिल फडणवीस के खिलाफ मैदान में है. साल 1999 से फडणवीस जीत रहे है. इससे पहले वे कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष देशमुख जो अभी बीजेपी में है, उनको हरा चुके है, इसके साथ ही प्रफुल्ल गुडधे को और विकास ठाकरे को भी हरा चुके है. इस दौरान प्रचार में फडणवीस ने कहा की उनके विधानसभा क्षेत्र में वे ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन जनता का आशीर्वाद मुझ पर है, लोगों को पता है की पूरे महाराष्ट्र में मुझे प्रचार करना है, जिसके कारण निश्चित ही मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा, इसको लेकर मेरे मन में शंका नहीं है. ये भी पढ़े:Maharashtra Election 2024: नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित BJP के ये नेता रहे मौजूद (View Pic)
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुरू किया चुनावी प्रचार
नागपूर दक्षिण- पश्चिम मतदार संघाचे भाजपाचे उमेदवार आणि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी प्रचाराचा श्रीगणेशा केला.
♦️ नागपूरची जनता मोठ्या संख्येनं निवडून देईल, असा विश्वास फडणवीस यांनी यावेळी व्यक्त केला.@Dev_Fadnavis @BJP4Nagpur#MaharashtraElection2024 #Nagpur #MahaYuti pic.twitter.com/16JV45ORuN
— DD Sahyadri News | सह्याद्री बातम्या (@ddsahyadrinews) November 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

