Subhash Munda Shot Dead: झारखंड में बवाल, रांची में CPI-M नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या
रांची के दलादाली इलाके में स्थानीय सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. वह अपने कार्यालय में बैठे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी.
- Read in
- हिंदी
झारखंड: रांची के दलादाली इलाके में स्थानीय सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा (Subhash Munda Murder) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. वह अपने कार्यालय में बैठे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है.
Jharkhand | Local CPI (M) leader Subhash Munda has been shot dead by unknown assailants in the Daladali area of Ranchi. He was sitting in his office when he was shot by bike-borne assailants. Police are on the spot. Investigation is underway: Naushad Alam, SP, Rural Ranchi
More…
— ANI (@ANI) July 26, 2023
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा, "एक तरफ एक्सीडेंटल राजकुमार कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं और दूसरी ओर राजधानी रांची के अति व्यस्त इलाके दलादली चौक में अपराधी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की सरे आम गोली मारकर हत्या कर देते हैं."
एक तरफ एक्सीडेंटल राजकुमार कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं और दूसरी ओर राजधानी रांची के अति व्यस्त इलाके दलादली चौक में अपराधी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की सरे आम गोली मारकर हत्या कर देते हैं।
यही है…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 26, 2023
अपने ट्वीट में उन्होंने आगे कहा, "यही है राजधानी रांची और पूरे झारखंड की कानून व्यवस्था की असलियत। जब तक घूसखोर पुलिस पदाधिकारियों को हटाकर तेजतर्रार अफसरों की नियुक्ति नहीं होगी तब तक विधि व्यवस्था सुधरेगी नहीं।जब पुलिस का ध्यान अवैध खनन और राजनीतिक आकाओं के ग़लत और पूर्वाग्रह पूर्ण हुक्म की तामील करने में होगा तो विधि व्यवस्था की कौन पूछता है?"
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

