VIDEO: नागपुर में कांग्रेस ने निभाया भाईचारा, बंटी शेलके ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रवीण दटके को बधाई दी, हार पहनाया, गले लगाया
महाराष्ट्र विधानसभा में महायुती ने एक तरफ़ा जीत हासिल की है.तो वही महाविकास आघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन मध्य नागपुर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला.
नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा में महायुती ने एक तरफ़ा जीत हासिल की है.तो वही महाविकास आघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन मध्य नागपुर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार बंटी शेलके ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रवीण दटके की जीत के बाद उनके पास जाकर उनके गले मिले और उन्हें बधाई भी दी. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक सभी मौजूद थे. दटके से 11,632 वोटों से जीत दर्ज की है. इससे पहले 2019 के चुनाव में भी बंटी शेलके को केवल 6 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. बंटी शेलके का कुछ दिन पहले प्रचार का वीडियो भी सामने आया था, जहां पर शेलके प्रवीण दटके के चुनाव कार्योलय में जाकर चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दिए थे. उस दौरान बंटी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Amannaik95 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: नागपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार बंटी शेलके ने बीजेपी के ऑफिस में जाकर किया प्रचार, कार्योलय में बड़ो के पैर छुएं और मिलाया हाथ, वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस नेता ने गले मिलकर बीजेपी नेता को दी बधाई
I haven't seen a such gesture ever, in this video @Buntyshelke_inc honering @PravinDatke Both are honoring each other, but people are trolling opotion#Nagpur pic.twitter.com/ySpYxsU1x2
— अमन नाईक 🇮🇳 (@Amannaik95) November 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

