जरुरी जानकारी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 7वीं सूची, शांति धारीवाल को कोटा से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने रविवार को 21 उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी की. इस सूची में कांग्रेस ने शांति धारीवाल को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 7वीं सूची, शांति धारीवाल को कोटा से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
Congress Photo Credits PTI

Rajasthan  Assembly Election 2023:  राजस्थान चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने रविवार को 21 उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी की. इस सूची में कांग्रेस ने शांति धारीवाल  (Shanti Dhariwal)  को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ राजस्थान के उन तीन वरिष्ठ नेताओं में से थे, जिनके खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया था, क्योंकि वे राज्य में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे और पिछले साल विधायकों की एक समानांतर बैठक आयोजित की थी.

वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी उम्मीदवारों की 6वीं सूची जारी कर दी है. इससे पहले 5 नवंबर की शाम को पांचवीं सूची में 15 और उम्मीदवारों की बीजेपी ने सूची जारी की थी. बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा पर 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती तीन दिसम्बर को की जाएगी. उसी दिन चुनाव आयोग परिणाम भी घोषित करेगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).