देश

Delhi: 800 अधिकारी-500 जगहों पर रेड, फिर भी CBI ने सिसोदिया को दिया क्लीन चिट: CM केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा CBI ने कथित शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल की, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है, एक तरह से क्लिनचिट दे दी गई है.

Delhi: 800 अधिकारी-500 जगहों पर रेड, फिर भी CBI ने सिसोदिया को दिया क्लीन चिट: CM केजरीवाल
मनीष सिसोदिया व अरविंद केजरीवाल (Photo Credit : PTI)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. शराब नीति (Delhi Liquor Policy) पर दाखिल चार्जशीट पर उन्होंने कहा कि कल CBI ने कथित शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल की, मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का नाम नहीं है, एक तरह से क्लिनचिट दे दी गई है. CBI-ED के 800 अधिकारियों ने 24 घंटे काम किया और करीब 500 जगहों पर रेड मारी. लेकिन उन्हें एक रत्ती भर भी मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर, गांव, बैंक हर जगह छापे मारे लेकिन कुछ नहीं मिला. अब कह रहे हैं कि जांच जारी है सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेंगे. प्रधानमंत्री जी तो जीवनभर हमारी जांच करवाते रहेंगे. मेरे सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी खुद मामले को देख रहे थे. वो एजेंसियों के निदेशक से बात करते थे तो हमें प्रधानमंत्री से सर्टिफिकेट मिल गया है. आज मैं ठोक कर कहता हूं कि हम कट्टर ईमानदार हैं. हमारे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).