देश

Chandigarh Municipal Election Result: आप की शानदार जीत पर अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी, कहा- इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप को मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की हैं. केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है

Chandigarh Municipal Election Result: आप की शानदार जीत पर अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी, कहा- इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits ANI)

Chandigarh Municipal Election Result: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है. इस चुनाव में आ आम आदमी पार्टी (AAP) 14 सीटें जीतकर पहले नंबर पर है. बीजेपी 12 सीटों के साथ दूसरे, कांग्रेस 8 सीटों के साथ तीसरे और अकाली दल 1 सीट के साथ चौथे नंबर पर है. वहीं के AAP के उम्मीदवार ने बीजेपी के मेयर को हरा दिया है. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप को मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है. केजरीवाल ने लिखा, चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है. चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है. आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई. इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).