Lok Sabha Election 2024: 'केंद्र सरकार ने EC में अपने लोग लगा रखे हैं', राहुल गांधी के बयान पर भड़की BJP- VIDEO
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है.
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है. उन्होंने कहा कि बीते रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मीटिंग हुई थी. उस दौरान राहुल गांधी ने कई EC के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए थे. उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग में अपने लोग रखे हुए हैं. यह फिक्स्ड मैच है.
हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा- राहुल गांधी का यह सब एक सार्वजनिक स्थान पर कहना, एक निचले स्तर की राजनीति है. उन्होंने यह भी कहा था कि देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे और देश में आग लग जाएगी. राहुल गांधी बौखला गए हैं. इसलिए हमने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
#WATCH केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हमने चुनाव आयोग के सामने कई मुद्दा रखा है, इनमें दो विषय है जिसमें कल रामलीला मैदान INDIA गठबंधन की मीटिंग हुई उसके दौरान राहुल गांधी ने कई ऐसी बातें की जो अपने आपत्तीजनक हैं, उन्होंने कहा कि यह फिक्स्ड मैच है... उन्होंने कहा केंद्र… pic.twitter.com/7Z6hq8IQzj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

