Rajasthan Elections 2023: राजस्थान चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, 25 नवंबर को होगा मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज गया है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज गया है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बहुजन समाज पार्टी के वर्ष 2008 और 2018 में 6-6 विधायक जीत कर आए थे लेकिन जीत के बाद बसपा के सभी विधायकों ने कांग्रेस पार्टी में विलय कर लिया था.
बीजेपी ,कांग्रेस ,बसपा ,आजाद समाज पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव का नतीजा 03 दिसंबर को आएगा.
30 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और उसके साथ नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी. 6 नवंबर तक नामांकन किया जाएगा. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी की कौन-कौन चुनावी दंगल में अपना भाग्य आजमा रहे है और चुनाव समीकरण क्या होंगे.
Bahujan Samaj Party (BSP) issues a list of 20 candidates for the upcoming election in Rajasthan. pic.twitter.com/SyIZkhVMI4
— ANI (@ANI) October 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

