Karnataka Hijab Row: जानें हिजाब विवाद पर क्या बोली मायावती, सुप्रीम कोर्ट से की ये अपील
मायावती हिजाब विवाद को अतिसंवेदनशील बताया है. उन्होंने कहा "मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने का मामला अतिगंभीर व अतिसंवेदनशील. इसकी आड़ में राजनीति व हिंसा करना अनुचित है.
Karnataka Protest Hijab Row, लखनऊ, 11 फरवरी: कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर हुआ विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने इस मसले को अतिसंवेदनशील बताया है. उन्होंने कहा "मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने का मामला अतिगंभीर व अतिसंवेदनशील. इसकी आड़ में राजनीति व हिंसा अनुचित. कर्नाटक में इस मुद्दे को तूल देकर साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा व सद्भावना को आघात पहुंचाया जा रहा है वह दुःखद. माननीय सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) अगर इसका समय पर संज्ञान ले तो बेहतर."
मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनने का मामला अतिगंभीर व अतिसंवेदनशील। इसकी आड़ में राजनीति व हिंसा अनुचित। कर्नाटक में इस मुद्दे को तूल देकर साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा व सद्भावना को आघात पहुँचाया जा रहा है वह दुःखद। माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर इसका समय पर संज्ञान ले तो बेहतर।
— Mayawati (@Mayawati) February 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

