देश

Nagpur MLC Election: नागपुर एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र के नागपुर एमएलसी चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 549 मतों को वैध घोषित किया गया है. प्रथम वरीयता मतों की गिनती में बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले को 362 मत और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मंगेश देशमुख को 186 मत मिले. जबकि कांग्रेस के रवींद्र भोयर को केवल एक वोट मिला.

Nagpur MLC Election: नागपुर एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले जीते
बीजेपी और कांग्रेस (Photo Credits: File Photo)

महाराष्ट्र के नागपुर एमएलसी चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 549 मतों को वैध घोषित किया गया है. प्रथम वरीयता मतों की गिनती में बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले को 362 मत और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मंगेश देशमुख को 186 मत मिले. जबकि कांग्रेस के रवींद्र भोयर को केवल एक वोट मिला.

नागपुर सीट के लिए 10 दिसंबर को महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव हुए थे. बीजेपी नगर निकाय से अपने पार्षदों में किसी टूट को रोकने लिए उन्हें हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों में ले गई थी. दरअसल बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को मैदान में उतारा था. जबकि पहले बावनकुले का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र भोयर से था. भोयर पूर्व में चार बार के बीजेपी पार्षद रहे हैं और उन्होंने हाल में कांग्रेस का दामन थाम लिया था. एक सौ इक्यावन सदस्यीय नागपुर नगर निगम में बीजेपी के पास भोयर को छोड़कर 107 सीटें हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).