Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 2 मुस्लिम चेहरों को भी दी टिकट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली, 2 मंत्री और 5 विधायकों के टिकट काटे गए हैं.
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली, 2 मंत्री और 5 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. एक सीट से उम्मीदवार भी बदला गया है. वहीं, पिछला चुनाव हार चुके 2 पूर्व मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है. इसके अलावा 2 मुस्लिम चेहरे और 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है. बीजेपी की इस दूसरी लिस्ट में सोनीपत की राई सीट से कृष्णा गहलावत, गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी, रेवाड़ी की बावल सीट से कृष्ण कुमार, फरीदाबाद की बड़खल सीट से धनेश अदलक्खा, लाडवा से सीएम नायब सैनी, नारायणगढ़ सीट से पवन सैनी, कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट से जय भगवान शर्मा डीडी को टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है. इनमें फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान का नाम शामिल है. वहीं, मुस्लिम बहुल तीसरी सीट नूंह से हिंदू नेता संजय सिंह को टिकट दी गई है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
Haryana elections | BJP releases its second list of 21 candidates.
Pradeep Sangwan to contest from Baroda. pic.twitter.com/hisVZkD7Ix
— ANI (@ANI) September 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

