Rajya Sabha Election BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, UP से 7 प्रत्याशियों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है.
Rajya Sabha Election BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है. यूपी से बीजेपी ने जिन्हें उम्मीदवार घोषित किया है, उनमें आर पीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत और नवीन जैन हैं. वहीं बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है.
राज्य और उम्मीदवारों की लिस्ट
| राज्य | उम्मीदवार |
|---|---|
| बिहार | श्रीमती (डॉ.) धर्मशीला गुप्ता |
| बिहार | डॉ. भीम सिंह |
| छत्तीसगढ़ | राजा देवेंद्र प्रताप सिंह |
| हरियाणा | श्री सुभाष बराला |
| कर्नाटक | श्री नारायण कृष्णास भंडगे |
| उत्तर प्रदेश | श्री आरपीएन सिंह |
| उत्तर प्रदेश | डॉ. सुधांशु त्रिवेदी |
| उत्तर प्रदेश | चौधरी तेजवीर सिंह |
| उत्तर प्रदेश | श्रीमती साधना सिंह |
| उत्तर प्रदेश | श्री अमरपाल मौर्य |
| उत्तर प्रदेश | डॉ. संगीता बालवंत |
| उत्तर प्रदेश | श्री नवीन जैन |
| उत्तराखंड | श्री महेंद्र भट्ट |
| पश्चिम बंगाल | श्री समिक भट्टाचार्य |
BJP releases list of candidates for Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/8v1IMQDjRv
— Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2024
उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की खाली होने वाली 10 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा, जिसके लिए 15 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख तय की गई है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

