देश

Maharashtra के नए BJP अध्यक्ष बने चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार को सौंपी मुंबई शहर की कमान

भाजपा ने एमएलसी चंद्रशेखर बावनकुले को अपनी महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार को मुंबई शहर का प्रमुख नियुक्त किया.

Maharashtra के नए BJP अध्यक्ष बने चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार को सौंपी मुंबई शहर की कमान

Maharashtra: भाजपा ने एमएलसी चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) को अपनी महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष (Maharashtra Unit President) और विधायक आशीष शेलार (MLA Ashish Shelar) को मुंबई शहर का प्रमुख (Mumbai City Chief) नियुक्त किया.

शिंदे (eknath shinde) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुल 18 मंत्रियों ने शपथ ली. इन 18  मंत्रियो मे से 9  मंत्री शिंदे गुट के तो वहीं 9 विधायक बीजेपी गुट के थे. हालांकी इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष का भी पद खाली हो गया.  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल( chandrakant patil) और मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Pratap lodha)  को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

मुंबई के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा की जगह आशीष शेलार को अब मुंबई शहर का बीजेपी प्रमुख बनाया गया है. शेलार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर मौका नहीं दिया गया, लेकिन माना  जा रहा है कि बीजेपी आनेवाले बीएमसी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने उन्हे मुंबई बीजेपी अध्यक्ष पद पर आशीष शेलार को बैठा दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).