Tension For Nitish Kumar: बिहार की सियासत में जल्द होगा घमासान, नीतीश का साथ छोड़ सकते कई नेता, उपेंद्र कुशवाहा की भविष्यवाणी
उपेन्द्र कुशवाहा के इस बयान से बिहार की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. कुशवाहा के दावे पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कुशवाहा को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो जदयू को तोड़कर दिखाएं.
Bihar Politics: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर हमलावर हो गए हैं. उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जल्द ही जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है. JDU के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं. कुशवाहा ने पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी के सामने 2024 में कोई चैलेंज ही नहीं है.
उपेन्द्र कुशवाहा के इस बयान से बिहार की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. कुशवाहा के दावे पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कुशवाहा को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो जदयू को तोड़कर दिखाएं.
गौरतलब है कि कुशवाहा जदयू के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद बागी हो गए थे. फिर उन्होंने जदयू छोड़ कर अपनी पार्टी बनायी.
उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जल्द ही जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है, कुशवाहा के बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.#BiharNews #PatnaNews pic.twitter.com/sD8dCedou7
— News18 Bihar (@News18Bihar) April 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

