Bharat Jodo Yatra: यात्रा रोक राहुल गांधी ने मासूम बच्ची को पहनाया सैंडल, दिल को छूने वाली है ये तस्वीर
बीच सड़क यात्रा रोक कर राहुल गांधी ने एक बच्ची को सैंडल पहनाया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई ये बच्ची जितनी प्यारी है. उतनी ही दिल को छूने वाली है उसकी तस्वीर है.
Bharat Jodo Yatra: बीच सड़क यात्रा रोक कर राहुल गांधी ने एक बच्ची को सैंडल पहनाया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुई ये बच्ची जितनी प्यारी है. उतनी ही दिल को छूने वाली है उसकी तस्वीर है.
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को केरल के हरिपाद से फिर से शुरू हुई, जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. यात्रा अपने 11वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, जो सुबह साढ़े छह बजे के बाद शुरू हुई.
13 किलोमीटर लंबे मार्च के पहले चरण में रमेश चेन्नीथला, के मुरलीधरन, कोडिकुन्निल सुरेश, के सी वेणुगोपाल और वी डी सतीशन सहित कई वरिष्ठ नेता राहुल के साथ यात्रा कर रहे हैं. राहुल सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे लोगों से मिलने के लिए बीच-बीच में सुरक्षा घेरा तोड़ते भी नजर आए.
#BharatJodoYatra में दिखा एक खूबसूरत लम्हा...
हम कदम से कदम मिला रहे हैं, हर मुश्किल को आसान कर, सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि हम सभी को अपना मानते हैं, उनका ख़्याल रखना जानते हैं। pic.twitter.com/2YYHjEmvlV
— Congress (@INCIndia) September 18, 2022
बीच सड़क यात्रा रोक नन्हें कदमों में जब राहुल गांधी ने पहनाया सैंडल।
कांग्रेस की #BharatJodaYatra में शामिल हुई ये बच्ची जितनी प्यारी है। उतनी ही दिल को छूने वाली है ये तस्वीर। pic.twitter.com/WaIUW9F7AB
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) September 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

