देश

Bandra-Versova Sea Link: वीर सावरकर के नाम पर होगा बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नाम, सीएम शिंदे ने किया ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नाम करण वीर सावरकर के नाम पर करने का फैसला किया है.

Bandra-Versova Sea Link: वीर सावरकर के नाम पर होगा बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नाम, सीएम शिंदे ने किया ऐलान
Chief Minister Eknath Shinde (Photo Credits ANI)

Bandra-Versova Sea Link: वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने वीर सावरकर गौरव दिन मनाने का फैसला किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नाम करण वीर सावरकर के नाम पर करने का फैसला किया है. अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला किया है.'

स्वतंत्रवीर गौरव दिन मानने का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने रखा था जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है. हाल के दिनों में सावरकर की देशभक्ति को लेकर विवाद खड़ा हुआ. राहुल गांधी का कहना है कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी, जिसके बाद बीजेपी आक्रामक हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).