Amit Shah On PM Modi- Gujarat Riots and Art 370: 'पीएम मोदी ने 2002 में ऐसा सबक सिखाया था..', गुजरात दंगों पर अमित शाह का बड़ा बयान, देखें VIDEO
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के साणंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 में मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया कि आज तक किसी ने राज्य में दोबारा दंगा कराने की हिम्मत नहीं की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के साणंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 में मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया कि आज तक किसी ने राज्य में दोबारा दंगा कराने की हिम्मत नहीं की. उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने अरसे बाद सार्वजनिक सभा में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया है. इस जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत को सुरक्षित बनाने का काम किया, अनुच्छेद 370 को हटाने के अधूरे सपने को साकार किया, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण का काम किया, चंद्रयान मिशन के माध्यम से चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले देशों में भारत शामिल हुआ. आजादी के बाद से आर्थिक मापदंडों में सबसे अधिक सुधार किया और आजादी के बाद सबसे ज्यादा औद्योगिक विकास किया.”
देखें वीडियो-
गुजरात में हुए 2002 के दंगों पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान#AmitShah ने सार्वजनिक सभा में अरसे बाद किया #गुजरात दंगों का जिक्र#Sanand #GramPanchayat में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “In 2002, there were riots and thereafter Modi saheb taught… pic.twitter.com/lH4v3Wv2O0
— Neeraj Kumar Dubey (@neerajdubey) December 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

