'कांग्रेस ने कभी OBC प्रधानमंत्री नहीं बनाया, BJP ने ये काम किया', राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह
लोकसभा में कांग्रेस जब बार-बार ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर रही थी तब अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस ने कभी OBC प्रधानमंत्री नहीं बनाया, BJP ने ये काम किया.'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनका सम्मान बढ़ाने के लिए हम ये बिल लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि ये संविधान संशोधन पांचवीं बार पेश हुआ है, इससे पहले 4 बार पेश हुआ था. लेकिन तब ऐसा क्या हुआ कि ये पास नहीं हो पाया. देवगौड़ा जी से लेकर मनमोहन सिंह जी ने प्रयास किया, लेकिन ये पास नहीं हुआ, आखिर ऐसी कौन सी वजह थी. क्या मंशा अधूरी थी या कुछ लोगों ने इसे पास नहीं होने दिया?
लोकसभा में कांग्रेस जब बार-बार ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर रही थी तब अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस ने कभी OBC प्रधानमंत्री नहीं बनाया, BJP ने ये काम किया.'
#WATCH सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बिल का समर्थन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें OBC, मुस्लिमों का आरक्षण नहीं है। अगर आप इस बिल का समर्थन नहीं करेंगे तो क्या आरक्षण जल्दी होगा? अगर आप इस बिल का समर्थन करते हैं तो कम से कम गारंटी तो देंगे...: महिला आरक्षण बिल पर… pic.twitter.com/qgWkWmJC4E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

