Akshara Singh: प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, 2024 में लड़ेंगी लोकसभा चुनाव?
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह ने ऑफिशियली राजनीति में एंट्री ले ली है. अक्षरा सिंह ने चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हाथ मिलाया है. अब वह प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में शामिल हो गई हैं. इससे पहले अक्षरा सिंह की प्रशांत किशोर से मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई थी.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह ने ऑफिशियली राजनीति में एंट्री ले ली है. अक्षरा सिंह ने चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हाथ मिलाया है. अब वह प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में शामिल हो गई हैं. इससे पहले अक्षरा सिंह की प्रशांत किशोर से मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई थी. बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने इसके बाद ही जन सुराज अभियान से जुड़ने का फैसला किया. माना जा रहा है कि अक्षरा सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में प्रत्याशी के तौर पर मैदान में होंगी. वह पटना की लोकसभा की दोनों सीटों में से किसी एक पर चुनाव लड़ सकती हैं. आरा से भी अक्षरा सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है.
देखें ट्वीट-
देखें वीडियो, प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होते ही भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह खूब गरजने लगीं...#AksharaSingh #PrashantKishore #JanSuraj #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities pic.twitter.com/OAIKVLfitH
— Live Cities (@Live_Cities) November 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

