One Nation-One Election पर अखिलेश यादव की सलाह, UP में एक साथ कराए लोकसभा-विधानसभा चुनाव
देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की चर्चा के बीच राजनीति शुरू हो गई है. एक देश-एक चुनाव पर अखिलेश यादव ने सबसे पहले कहा कि यूपी में भी जल्द चुनाव होने चाहिए.
Akhilesh Yadav On One Nation, One Election: देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की चर्चा के बीच राजनीति शुरू हो गई है. एक देश, एक चुनाव पर अखिलेश यादव ने सबसे पहले कहा कि यूपी में भी जल्द चुनाव होने चाहिए. उन्होंने कहा हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है, इसी बात के आधार पर हम ये सलाह दे रहे हैं कि ‘एक देश-एक चुनाव’ करवाने से पहले भाजपा सरकार, इस बार लोक सभा के साथ-साथ देश के सबसे अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटोंवाले राज्य उत्तर प्रदेश के लोकसभा-विधानसभा के चुनाव साथ कराके देख ले. इससे एक तरफ़ चुनाव आयोग की क्षमता का भी परिणाम सामने आ जाएगा और जनमत का भी, साथ ही भाजपा को ये भी पता चल जाएगा कि जनता किस तरह भाजपा के ख़िलाफ़ आक्रोशित है और उसको सत्ता से हटाने के लिए कितनी उतावली है.
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने शुक्रवार (1 सितंबर) को वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी गठित की है, जो पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) की अध्यक्षता में काम करेगी. कमेटी देश में एक साथ चुनाव की संभावनाओं का पता लगाएगी. इस पर समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है, इसी बात के आधार पर हम ये सलाह दे रहे हैं कि ‘एक देश-एक चुनाव’ करवाने से पहले भाजपा सरकार, इस बार लोक सभा के साथ-साथ देश के सबसे अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटोंवाले राज्य उत्तर प्रदेश के लोकसभा-विधानसभा के चुनाव साथ कराके देख ले।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

