VIDEO: सपा ने बदला अपना फैसला, कन्नौज सीट से तेज प्रताप नहीं अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, चाचा राम गोपाल बोले कल करेंगे नामांकन
कन्नौज सीट को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना फैसला बदल लिया है. अब इस सीट से अखिलेश यादव के भतीजे प्रताप यादव नहीं बल्कि खुद एसपी प्रमुख चुनाव लड़ेंगे.
Akhilesh Yadav Contest From Kannauj Seat: कन्नौज सीट को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना फैसला बदल लिया है. अब इस सीट से अखिलेश यादव के भतीजे प्रताप यादव नहीं बल्कि खुद एसपी प्रमुख चुनाव लड़ेंगे. मीडिया के बातचीत में सपा के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव कन्नौज सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. कल यानी 25 अप्रैल को 12 बजे वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया था. सूत्रों की मानें तो लखनऊ में कन्नौज सपा के नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है. सूत्रों की मानें तो सपा के स्थानीय नेता इस सीट पर अखिलेश यादव के अलावा किसी और के नाम पर राजी नहीं हो रहे थे. ऐसे में अब पार्टी अपने फैसले पर विचार करते हुए खुद अखिलेश यादव के नाम की घोषणा की है.
कन्नौज सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव:
कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव!
सपा के नेता राम गोपाल यादव ने हमारे सहयोगी चैनल आज तक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि अखिलेश यादव 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव कल यानी 25 अप्रैल को 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।… pic.twitter.com/96oOGjkilo
— UP Tak (@UPTakOfficial) April 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

