CM केजरीवाल से मिलने पहुंचे आप सांसद राघव चड्ढा, लंदन में हुई थी आंख की सर्जरी
आप सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. वह ब्रिटेन में थे और वहां उनकी आंख की सर्जरी हुई थी. इस वक्त आम आदमी पार्टी कई मुश्किलों से घिरी हुई है.
आप सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. वह ब्रिटेन में थे और वहां उनकी आंख की सर्जरी हुई थी. इस वक्त आम आदमी पार्टी कई मुश्किलों से घिरी हुई है. एक तरफ सूबे के मुखिया अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. वहीं दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर सीएम हाउस मेंमारपीट करने का आरोप लगाया है.
सीएम आवास के अंदर हुई स्वाति मालीवाल की पिटाई के मामले में पुलिस ने कल देर रात तक केजरीवाल आवास के अंदर जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी की. एफएसएल की टीम भी कल मौके पर गई थी. सूत्रों के मुताबिक पेन ड्राइव में सीएम कैंप ऑफिस और एंट्री गेट के सीसीटीवी भी लिए गए. उधर केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में जबरन घुसने और सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने सुरक्षा गार्ड को धक्का दिया.
#WATCH | Delhi: AAP MP Raghav Chadha arrives at the residence of Delhi CM Arvind Kejriwal
He was in UK and had undergone eye surgery there pic.twitter.com/XUGuqxHBIY
— ANI (@ANI) May 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

