देश

Delhi Air Pollution: दिवाली पर भाजपा ने पटाखा फोड़ने के लिए उकसाया, इसलिए बढ़ा प्रदूषण, AAP ने लगाया आरोप

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विशेष जल छिड़काव अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने प्रदूषण के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया.

Delhi Air Pollution: दिवाली पर भाजपा ने पटाखा फोड़ने के लिए उकसाया, इसलिए बढ़ा प्रदूषण, AAP ने लगाया आरोप
(Photo : X)

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. आज वायु गुणवत्ता में गिरावट के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विशेष जल छिड़काव अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने प्रदूषण के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया.

गोपाल राय ने कहा-  'BJP से कहना चाहता हूं, या तो प्रदूषण कम करने में दिल्ली सरकार के कामों में मदद करे, या चुप रहे. बारिश और हवा के बाद दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर काफ़ी कम हो गया था. पर भाजपा के उकसाने पर दिल्ली और आस पास पटाखों के प्रयोग से फिर बढ़ गया है। आज से दिल्ली के अंदर Mobile Anti - SMOG Gun की संख्या बढ़ा दी गई है, और Hotspots के अलावा हर विधान सभा में एक एक Mobile Anti - SMOG Gun, जिससे Dust pollution को कम किया जा सके. BJP की UP Haryana और केंद्र में सरकार है, वो क्या कर रहे हैं? केंद्र के पर्यावरण मंत्री क्या कर रहे हैं. BJP ने कल क्यों पटाखे फोड़े? कल तो कोई त्यौहार नहीं था.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).