जबलपुर स्टेशन पर पुलिस की बुजुर्ग से बर्बरता का VIDEO हुआ वायरल, कांस्टेबल को किया गया सस्पेंड
जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक बुजुर्ग को लात से मारते हुए पुलिस के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस का एक नौजवान बुजुर्ग को लात-घूंसों के साथ जमकर पीट रहा है.
जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक बुजुर्ग को लात से मारते हुए पुलिस के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस का एक नौजवान बुजुर्ग को लात-घूंसों के साथ जमकर पीट रहा है. रीवा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है.
वीडियो में दिख रहा है कि जवान वृद्ध को बुरी तरह से पीट रहा है और घसीटते हुए उसे प्लेटफार्म पर पटरी की ओर लटका कर भी पीटता है. पुलिसकर्मी के इस व्यवहार पर लोग नाराजगी दिखा रहे हैं.
जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है: पुलिस अधीक्षक रीवा, मध्य प्रदेश
(वायरल वीडियो से ली गई तस्वीरें) pic.twitter.com/71uCF6Sffr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2022
A cop caught on camera dragging and assaulting an aged man Gopal Prasad at Jabalpur Railway station 2 days ago.
As per RPF Jabalpur, Prasad is a resident of Kareli city of Narsingpur district, MP. But the man in uniform is unidentified. Probe on. pic.twitter.com/XNLwf5Ognn
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) July 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

