PM Modi Honoured Ram Mandir Builders: पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माणकर्ताओं पर बरसाए फूल, देखें दिल छू लेने वाला ये वीडियो
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माणकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गया.
PM Modi Showered Flowers on Ram Mandir Workers: अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण, जो राष्ट्र की आस्था और भक्ति का प्रतीक बन चुका है, उसके निर्माण में अथक परिश्रम करने वाले कर्मयोगियों का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अनोखे अंदाज में किया. 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पीएम मोदी ने इन श्रमिकों पर फूलों की वर्षा की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi showers flower petals on the workers who were a part of the construction crew at Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/gJp4KSnNp6
— ANI (@ANI) January 22, 2024
मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में मौजूद निर्माण कर्मियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनके समर्पण और योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा, "आपने न सिर्फ ईंट-गिट्टी से इमारत खड़ी की है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और सपनों को मूर्त रूप दिया है." इसके बाद उन्होंने स्वयं ही इन कर्मयोगियों पर फूलों की वर्षा की, जिससे पूरा माहौल हर्षोल्लास से भर उठा. पीएम मोदी के इस भावपूर्ण कदम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग उनकी इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

