देश

Bhagat Singh Birth Anniversary: सरदार भगत सिंह की 116वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने शहीद-ए-आजम को किया सलाम

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आज पूरा देश उनकी 116वीं जयंती पर याद कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद-ए-आजम को श्रद्धांजलि दी है.

Bhagat Singh Birth Anniversary: सरदार भगत सिंह की 116वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने शहीद-ए-आजम को किया सलाम
Modi On Bhagat Singh (Photo : X)

Bhagat Singh Jayanti 2023: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आज पूरा देश उनकी 116वीं जयंती पर याद कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद-ए-आजम को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने कहा 'शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहा हूं. भारत की स्वतंत्रता के लिए उनका बलिदान और अटूट समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. साहस के प्रतीक, वह हमेशा न्याय और स्वतंत्रता के लिए भारत की अथक लड़ाई का प्रतीक रहेंगे.'

बता दें कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पाकिस्तान के पंजाब में स्थित लयालपुर के बांगा गांव के एक सिख परिवार में हुआ था. भगत सिंह को जब फांसी दी गई थी, तो उनकी उम्र महज 23 वर्ष थी. उनकी शहादत के बाद देशवासियों ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).