देश

PM Modi Flags Off Vande Bharat Trains: देश को एक साथ मिली 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, भोपाल से पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना- Video

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे. भोपाल पहुंचने के बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश को बड़ा सौगात देते हुए एक साथ पांच वन्दे भारत ट्रेनों को अगल- अगल राज्यों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

PM Modi Flags Off Vande Bharat Trains: देश को एक साथ मिली 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, भोपाल से पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना- Video
Photo-ANI

PM Modi Flags Off Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे. भोपाल पहुंचने के बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश को बड़ा सौगात देते हुए एक साथ पांच वन्दे भारत ट्रेनों को अगल- अगल राज्यों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा जा रहा है इन ट्रेनों को शुरू होने से लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाने को लेकर बड़ी सहूलियत होगी और देश को एक नई रफ़्तार मिलेगी.

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री जिन पांच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).