देश

Shri Krishna Janmabhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में वीडियोग्राफी और सर्वे की मांग लेकर याचिका दाखिल, 1 जुलाई को होगी सुनवाई

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर स्थानीय अदालत में एक अन्य याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में मांग की गई है कि वरिष्ठ अधिवक्ता कमिश्नर नियुक्त कर वीडियोग्राफी और सर्वे कराया जाए.

Shri Krishna Janmabhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में वीडियोग्राफी और सर्वे की मांग लेकर याचिका दाखिल, 1 जुलाई को होगी सुनवाई
(photo Credit : Twitter)

Shri Krishna Janmabhoomi News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर दाखिल याचिकाओं के निपटारे पर चार माह के भीतर सुनवाई करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के फैसले के बाद स्थानीय अदालत में एक अन्य याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में मांग की गई है कि वरिष्ठ अधिवक्ता कमिश्नर नियुक्त कर वीडियोग्राफी और सर्वे कराया जाए.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव ने यह याचिका दाखिल की है. इस पर सुनवाई के दौरान शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी ने समय मांगा है. इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 1 जुलाई की तारीख तय की है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).