देश

Parliament Session: "महिला आरक्षण विधेयक पास होना भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम क्षण था"- लोकसभा में बोले पीएम मोदी- Video

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम क्षण था. इस सदन के सभी सदस्य उस स्वर्णिम क्षण के हकदार हैं...कल का निर्णय और आज जब हम राज्यसभा (आज विधेयक पारित होने) के बाद आखिरी मील पार कर रहे हैं.

Parliament Session:
PM Modi (Photo Credit: ANI)

Parliament Session: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम क्षण था. इस सदन के सभी सदस्य उस स्वर्णिम क्षण के हकदार हैं...कल का निर्णय और आज जब हम राज्यसभा (आज विधेयक पारित होने) के बाद आखिरी मील पार कर रहे हैं." देश की नारी शक्ति के चेहरे में जो परिवर्तन आएगा, जो विश्वास बनेगा, वह एक अकल्पनीय और अभूतपूर्व शक्ति बनकर उभरेगी, जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. मैं इसे महसूस कर सकता हूं." बता दें की लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है. इसके पक्ष में 454 मत पड़े जबकि दो सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया. इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है. महिला आरक्षण के लिए पेश किया गया विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).