Odisha Train Accident: पीएम नरेंद्र मोदी आज जाएंगे ओडिशा, बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद कटक में घायलों से करेंगे मुलाक़ात
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद पीएम मोदी आज बालासोर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ओडिशा पहुंचने के बाद सबसे पहले बालासोर दुर्घटनास्थल का दौरा करेगे. बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री कटक में घायलों से मुलाक़ात करेंगे.
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद पीएम मोदी आज दुर्घटनास्थल का दौरा करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ओडिशा पहुंचने के बाद सबसे पहले बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेगे. बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री कटक में घायलों से मुलाक़ात करेंगे. वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक परिवार को मुआवजे का ऐलान किया. पीएम मोदी से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह- सुबह दौरा किया. जहां पर रेल मंत्री ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए.
वहीं हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है, जबकि कम से कम 900 लोग घायल हुए हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी. आशंका जाहिर की जा रही है कि मौत का आकड़ा बढ़ सकता है. क्योंकि रेल के डब्बों अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है. कहा जा रहा है कि बालासोर ट्रेन हादसा 2004 के बाद यह सबसे बड़ा हादसा है.
Tweet:
PM Narendra Modi will go to Odisha today. First, he will visit the site of the accident in Balasore and then he will visit the hospital in Cuttack: Sources#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/vzQhN2e5yB
— ANI (@ANI) June 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

