Odisha: पेंशन के लिए नंगे पैर पैदल चलने वाली बुजुर्ग महिला को लेकर निर्मला सीतारमण ने लगाई SBI को फटकार, बैंक ने दी यह सफाई
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण ने उस वीडियो को लेकर एसबीआई बैंक को फटकार लगाई है, जिसमें ओडिशा के नबरंगपुर में पेंशन लेने के लिए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टूटी हुई कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर तक पैदल चलकर बैंक जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण (FM Nirmala Sitaraman) ने उस वीडियो को लेकर एसबीआई बैंक (SBI Bank) को फटकार लगाई है, जिसमें ओडिशा (Odisha) के नबरंगपुर में पेंशन (Pension) लेने के लिए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला (Old Woman) को टूटी हुई कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर तक पैदल चलकर बैंक जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस वीडियो को देखने के बाद वित्त मंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक को ट्वीट कर फटकार लगाई. हालांकि एसबीआई ने वित्त मंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी और कहा है कि उन्हें भी वीडियो देखकर उतना ही दुख हुआ है. इसके साथ ही बैंक की तरफ से कहा गया है कि अगले महीने से पेंशन बुजुर्ग महिला के घर पहुंचाई जाएगी. आपको बता दें कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें 70 साल की सूर्या हरिजन नाम की एक महिला को महज अपना पेंशन लेने के लिए चिलचिलाती गर्मी में टूटी हुई कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर तक नंगे पैर पैदल चलती हुई नजर आ रही हैं. वो भीषण गर्मी में पैदल चलकर पेंशन लेने के लिए बैंक पहुंचती हैं. यह भी पढ़ें: Odisha: पेंशन लेने के लिए वृद्ध महिला को चिलचिलाती गर्मी में कई किलोमीटर तक नंगे पैर चलने के लिए किया गया मजबूर (Watch Video)
वित्त मंत्री की एसबीआई को फटकार
Can see the manager of the @TheOfficialSBI responding but yet wish @DFS_India and @TheOfficialSBI take cognisance of this and act humanely. Are they no bank Mitra? @FinMinIndia https://t.co/a9MdVizHim
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) April 20, 2023
एसबीआई ने दी सफाई
1/3
Madam, we are equally pained to see this video. Smt Surya Harijan in the video used to withdraw her old age pension from the CSP point situated in her village every month. Due to old age, her finger prints were not matching at the CSP point.
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 20, 2023
3/3
We have also decided to handover a wheelchair to Smt Surya Harijan.@ANI
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

