वायरल

Odisha: पेंशन लेने के लिए वृद्ध महिला को चिलचिलाती गर्मी में कई किलोमीटर तक नंगे पैर चलने के लिए किया गया मजबूर (Watch Video)

ओडिशा के नबरंगपुर में 70 वर्षीय सूर्या हरिजन नाम की एक महिला को महज अपना पेंशन लेने के लिए चिलचिलाती गर्मी में टूटी कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर तक नंगे पैर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

Odisha: पेंशन लेने के लिए वृद्ध महिला को चिलचिलाती गर्मी में कई किलोमीटर तक नंगे पैर चलने के लिए किया गया मजबूर (Watch Video)
पेंशन के लिए कई किलोमीटर पैदल चली बुजुर्ग महिला (Photo Credits: ANI)

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) की बेबसी को दर्शाने वाला वीडियो खूब सुर्खियां (Viral Video) बटोर रहा है, जिसमें ओडिशा (Odisha) के नबरंगपुर में 70 वर्षीय सूर्या हरिजन (Surya Harijan) नाम की एक महिला को महज अपना पेंशन लेने के लिए चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) में कई किलोमीटर तक नंगे पैर (Barefoot) पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा है. बुजुर्ग महिला का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो एक टूटी हुई कुर्सी के सहारे भीषण गर्मी में नंगे पैर पैदल चलकर बैंक जा रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद झारीगांव एसबीआई शाखा के बैंक मैनेजर का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि महिला उनकी उंगलियां टूट गई हैं, जिसके चलते उन्हे पैसे निकालने में दिक्कत हो रही है, लेकिन इस समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).